Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधएसटीएफ और ड्रग विभाग ने छह गोदामों में मारा छापा, नकली दवा...

एसटीएफ और ड्रग विभाग ने छह गोदामों में मारा छापा, नकली दवा बनाने का कच्चा माल और एक्सपायरी डेट की दवाएं बरामद

देहरादून: एसटीएफ और ड्रग विभाग ने सलेमपुर में छह गोदामों में छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली दवा बनाने का कच्चा माल और एक्सपायरी डेट की दवाएं बरामद की हैं। गोदाम से करीब पांच लाख से ज्यादा टैबलेट, कफ सीरप बरामद किए गए है।

एक आरोपी को हिरासत में लेकर सभी गोदामों को सील कर दिया है। एसटीएफ देहरादून ने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में नकली दवाएं बनाने की सूचना पर गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा के साथ छह गोदामों पर छापा मारा। बंद गोदामों के ताले तुड़वाकर छापेमारी की गई।

ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र राणा ने बताया कि छह गोदाम में बड़ी मात्रा में लूज टैबलेट, पैक्ड टैबलेट और कफ सीरप बरामद हुए हैं। पैक्ड टैबलेट एक्सपायरी डेट की हैं। बताया जा रहा है कि, एक्सपायरी दवाओं को नए रैपर में पैक कर बाजार में बेचने की तैयारी थी। दवा बनाने का कच्चा माल भी मिला है। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम नितिन बताया। उसने कहा कि वह स्क्रैप का काम करता है। बरामद दवाओं की कीमत आंकी जा रही है। 

गोदामों को सील कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उधर, एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि छापे में नकली दवा बनाने के लिए कच्चे माल और तैयार एक्सपायरी दवाओं को पकड़ा गया है। करीब पांच लाख से ज्यादा टैबलेट बरामद की गई हैं। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments