Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधकेमिस्ट हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, नुपुर शर्मा का समर्थक होने के...

केमिस्ट हत्याकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, नुपुर शर्मा का समर्थक होने के कारण हत्या होने का संदेह

देहरादून: उदयपुर की घटना से पहले महाराष्ट्र में एक हत्याकांड को अंजाम दिया गया था I अमरावती में बीते माह देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे केमिस्ट कि बेरहमी से हत्या की गई थी I हत्या का कारण केमिस्ट के नुपुर शर्मा का समर्थक होना माना जा रहा है I मामले में पांच आरोपियों कि गिरफ़्तारी की जा चुकी है I

केमिस्ट उमेश प्रह्लादराव कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी I मामले में पुलिस का संदेह है कि केमिस्ट भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा का समर्थक था, जिस कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया I पुलिस का कहना है कि केमिस्ट ने नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मेसेजइंग प्लेटफार्म पर पोस्ट शेयर किया था I

21 जून को केमिस्ट रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था I साथ में दुसरे वाहन पर केमिस्ट की पत्नी और बेटा संकेत भी मौजूद थे I कुछ दूरी पर ही बाइकसवारों ने केमिस्ट को घेरकर हथियार से हमला कर दिया I जिसमे केमिस्ट की मौत हो गई I बेटे संकेत ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई I जिसके बाद अमरावती के ही मुद्दसिर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल तौफीक, शोएब खान और आतिब रशीद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया I इसके इलावा पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की I

अमरावती की पुलिस कमिश्नर ने बताया कि केमिस्ट की हत्या मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है I पर हत्या का मुख्य आरोपी इरफ़ान खान अभी भी फरार है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments