Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकेमिस्ट हत्याकांड मामले में नवनीत राणा ने अमरावती पुलिस पर उठाए सवाल,एनआईए...

केमिस्ट हत्याकांड मामले में नवनीत राणा ने अमरावती पुलिस पर उठाए सवाल,एनआईए को सौंपी जांच

देहरादून: राजस्थान के उदयपुर में हुए हत्याकांड से करीब हफ्ते भर पहले महाराष्ट्र के अमरावती में भी इसी तरह केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या हुई थी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। केंद्र ने जहां इसकी भी एनआईए जांच के आदेश दे दिए हैं, वहीं अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
अमरावती में उमेश प्रहलादराव कोल्हे (54) की हत्या 21 जून को गला रेत कर की गई थी। उस वक्त वह अपनी दुकान से घर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनका गला काट दिया था। हमलावरों ने इसका भी वीडियो बनाकर वायरल किया था। यह वारदात अमरावती के घंटाघर के पास श्याम चौक पर हुई थी। 

जिसके बाद सांसद राणा ने आरोप लगाया कि अमरावती की पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने मामले को दबाने की कोशिश की। राणा ने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और उन्होंने इस मामले की जांच एनआईए को सौंपने का आदेश दिया। 

केमिस्ट कोल्हे की हत्या के 12 दिन बाद अमरावती की पुलिस आयुक्त ने मीडिया के समक्ष माना कि यह मामला भी उदयपुर हत्याकांड जैसा है। यह वारदात भी नुपुर शर्मा पक्ष में पोस्ट करने से संबंधित है। सांसद राणा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि 12 दिनों के बाद पुलिस आयुक्त घटना पर स्पष्टीकरण दे रही हैं। पहले उन्होंने कहा था कि यह लूट की वारदात से जुड़ा मामला है। लूट बताकर मामले को दबाने का प्रयास किया गया। राणा ने अमरावती की पुलिस आयुक्त की भी इस मामले में जांच की मांग की। 

अमरावती पुलिस ने शनिवार को कहा कि केमिस्ट की हत्या सोशल मीडिया पोस्ट से संबंधित है। पुलिस ने कहा कि हत्या के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अब तक सात लोगों को  गिरफ्तार किया जा चुका है। अमरावती के इरफान खान (32) को शनिवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। खान ने कथित तौर पर कोल्हे की हत्या की साजिश रची थी और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया था। गृह मंत्रालय ने शनिवार को केमिस्ट की हत्या की जांच भी उदयपुर की हत्या की तरह एनआईए को सौंप दी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments