Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमानसून ने दी दस्तक, प्रदेश में अलर्ट जारी

मानसून ने दी दस्तक, प्रदेश में अलर्ट जारी

देहरादून: राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश का दौर भी शुरू हो गया है। प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश होने की संभावना है I जिसके चलते मौसम विभाग ने एक दिन येलो व अन्य तीन दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है I मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।

साथ ही पांच, छह व सात जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चम्पावत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि भारी से बहुत भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों पर मलबा, कटाव होने, नदी नालों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।

भारी बारिश के चलते 165 सड़के बंद

वहीं मानसून के चलते प्रदेश में एक दिन पहले बंद हुई 81 सड़कों के साथ रविवार को इनमें 84 सड़कें और बंद हो गईं। इस तरह से कुल 165 बंद सड़कों ने राहगीरों की राह रोक दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments