Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधकानपुर में दोहरा हत्याकांड, बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेत कर की...

कानपुर में दोहरा हत्याकांड, बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेत कर की हत्या

देहरादून: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास डबल मर्डर होने से हड़कंप मच गया है। दोहरे हत्याकांड की घटना से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास दोहरे हत्याकांड की यह घटना हुई है। फील्ड गन फैक्ट्री से सुपरवाइजर की पोस्ट से रिटायर्ड मुन्ना लाल गुप्ता (61) और उनकी पत्नी राज देवी (55) की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के वक्त घर में बेटा अनूप उत्तम (30) और बेटी (25) कोमल थी। 

अनूप ने बताया कि 2017 में उसकी शादी बिंदकी की सोनिका के साथ हुई थी। पत्नी का संतुलन खराब था जिस कारण 4 दिन बाद ही वह वापस मायके चली गई। इसके बाद से उसका कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। अनूप ने आरोप लगाया कि बर्रा-2 में रहने वाले उसके बड़े साले सुरेंद्र और छोटे साले मयंक आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते थे। 

अनूप के मुताबिक सोमवार रात करीब 8:30 बजे सभी जूस पीकर सो गए। बेटा ऊपर के कमरे में सो रहा था जबकि दंपती और बेटी नीचे के कमरे में सोए हुए थे। अनूप के मुताबिक रात करीब 2:00 बजे बहन ने आकर बताया कि नीचे मां-पापा की हत्या हो गई है।

यह सुनकर उसके होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कमिश्नर समेत चार थानों के फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि, पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति 11:54 पर घर में घुसते हुए जबकि रात करीब 2:15 बजे घर से निकलता हुआ नजर आया है। उसके मुंह पर सफेद कपड़ा बंधा था। वह घर से निकलकर संकट मोचन मंदिर की तरफ चला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments