Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयकानपुर पुलिस के हाथ लगी सफलता, तीन जून को हुए बवाल के...

कानपुर पुलिस के हाथ लगी सफलता, तीन जून को हुए बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी को किया गिरफ्तार

देहरादून: कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल के आरोपी बिल्डर हाजी वसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने दावा किया है कि हाजी वसी हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को फंडिंग करता था।

नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। बवाल की जांच कर रही टीम ने 40 लोगों को चिह्नित कर उनके चौराहों पर पोस्टर लगाये थे। पुलिस ने मामले में 55 लोगों को नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 

जिसमें अब तक 60 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मुख्य रूप से हयात जफर हाशमी, बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा आदि भी शामिल है। हयात समेत आठ मुख्य आरोपियों को पिछले महीने ही आलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक अब जेल प्रशासन ने मुख्तार बाबा के अलावा तीन अन्य आरोपीयों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। आरोपी एक साथ मिलकर किसी तरह की साजिश न रच सकें इसलिए जेल बदली की जा रही हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments