Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमां काली का पोस्टर मामले में धर्मनगरी हरिद्वार में लीला मणिमेकलाई समेत...

मां काली का पोस्टर मामले में धर्मनगरी हरिद्वार में लीला मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: मां काली का पोस्टर में अपमान करने के मामले को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री की शिकायत पर फिल्म निर्माता लीला मणिमेकलाई समेत 11 के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कनखल थाना के प्रभारी मुुकेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री विक्रम सिंह राठौर समेत सिद्धपीठ दक्षिण काली मन्दिर व आदिशक्ति महाकाली आश्रम कनखल ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

बता दें कि फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई द्वारा मां काली का एक ऐसा पोस्टर जारी किया गया है जिसमें मां काली को सिगरेट पीते हुए अभद्र तरीके से दर्शाया गया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है। राठौर ने बताया कि यह पोस्टर दो जुलाई को रिलीज हुआ था और इसे कनाडा के एक ‘प्रोजेक्ट अंडर द टैंट’ के तहत प्रदर्शित किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments