Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराध19 साल की बेटी ने करवाई पिता की हत्या, प्रेमी को दी...

19 साल की बेटी ने करवाई पिता की हत्या, प्रेमी को दी थी सुपारी

देहरादून: कोटा में 19 साल की बेटी ने +अपने प्रेमी को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवा दी। लड़की पिता के नशेड़ी होने और कर्ज से परेशान थी। जिसके बाद उसने पिता की हत्या करने की साजिश की। पुलिस ने युवती, उसके प्रेमी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के आरोप में मृतक की बेटी शिवानी (19), प्रेमी अतुल उर्फ सेंटी (20) निवासी नापाहेड़ा, ललित मीणा (21) निवासी सुन्दलक जिला बारां, विष्णु भील (21) और विजय सैनी (20) निवासी नांता को कोटा से गिरफ्तार कर दिया गया है। मृतक राजेंद्र मीणा सरकारी स्कूल में टीचर थे। उसके दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी से बेटी शिवानी है। दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती है।

राजेंद्र का एक मकान सुल्तानपुर में, जबकि दूसरा मकान बिसलाई गांव में है। सुल्तानपुर वाले मकान में शिवानी अपनी मां सुगना के साथ रहती है। नशे की लत के कारण कर्ज में डूबा राजेंद्र सुल्तानपुर वाला मकान बेचना चाहता था। यह घर पहली पत्नी के नाम से है।

कर्ज देने वाले पैसे लेने के लिए इसी घर में आया करते थे। इससे शिवानी परेशान थी। नाराज होकर उसने पिता राजेंद्र से बात करना तक बंद कर दिया था। सुल्तानपुर वाला मकान बेचने की जानकारी शिवानी को हुई तो वह नाराज हो गई। जिस कारण उसने अपने पिता राजेंद्र मीणा को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

इसके लिए शिवानी ने अपने प्रेमी अतुल मीणा को साथ मिलाया। वारदात को अंजाम देने लिए 50 हजार की व्यवस्था की। अतुल ने ललित मीणा, देवेंद्र,पवन भील सहित अन्य बदमाशों को साथ लिया। जिसके बाद मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। ललित मीणा, देवेंद्र मीणा, पवन भील के खिलाफ कोटा में अपराधिक मामले दर्ज हैं।

25 जून को तड़के राजेन्द्र मीणा अपनी बाइक से बिसलाई से सुल्तानपुर आ रहा था। रास्ते में बदमाशों ने हथियारों से उस पर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजन घायल राजेंद्र को घर लेकर पहुंचे। फिर तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments