Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिसीएम योगी ने पी.ए.सी. रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022’ में लिया...

सीएम योगी ने पी.ए.सी. रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022’ में लिया हिस्सा

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में पी.ए.सी. रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022’ में हिस्सा लिया। पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड में परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पांच साल में 162000 जवानों की भर्ती की है जबकि पहले की सरकारें पीएसी बल को कमजोर करने का प्रयास कर रही थीं।

सीएम ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पी.ए.सी. बल को समाप्त करने का प्रयास किया। 54 कंपनी पी.ए.सी. समाप्त कर दी गयी थी। प्रदेश की सुरक्षा को सेंध लगाने की कोशिश की जा रही थी| इन जवानों को पुलिस बल का हिस्सा बनने से रोकने का प्रयास किया जा रहा था। हमने उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ किया।

उन्होंने कहा कि 2017 में जब प्रदेश में नई सरकार का गठन हुआ था। उस समय उत्तर प्रदेश पुलिस बल में भारी संख्या में पुलिस और पी.ए.सी. के पदों की भर्ती लंबित थी। हमने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया और 162000 भर्ती की और प्रशिक्षण के काम को आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2018 में चयनित 15787 पीएससी रिक्रूटमेंट भारत प्रशिक्षण जनवरी 2022 में प्रारंभ हुआ था। 6 माह के अपने सफलतम प्रशिक्षण के कारण आज प्रदेश के 87 केंद्रों में दीक्षांत परेड का आयोजन किया जा रहा है। मैं इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा उत्तीरर्ण करने के लिए सभी बहादुर जवानों का हृदय से स्वागत करता हूं।

योगी ने आगे कहा कि प्रदेश में न सिर्फ भर्ती प्रकिया को समय से पूरा किया गया है बल्कि कार्यरत पुलिसकर्मियों को भी समय से पदोन्नत भी किया जा रहा है जिससे कि वो बढ़े हुए मनोबल के साथ काम कर सकें। पदोन्नति प्रक्रिया कई वर्षों से अटकी हुई थी जिसे भाजपा की सरकार ने आगे बढ़ाया हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी आवासीय सुविधाएं नहीं थीं। उनके लिए बैरक थे। प्रशिक्षण के लिए सुविधाओं का अभाव था। आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी साथियों की सुविधाओं के लिए बैरक और आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने की कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments