Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 15 जुलाई...

सुप्रीम कोर्ट में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ दायर याचिकाओं पर 15 जुलाई को होगी सुनवाई

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ स्कीम के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और एएस बोपन्ना की बेंच इस पर 15 जुलाई यानी शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

इस भर्ती योजना के खिलाफ कई याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनमें से कुछ में इसके नोटिफिकेशन को ही रद्द करने की मांग की गई है। वहीं एक अर्जी में इस स्कीम को लागू करने से पहले एक पैनल का गठन कर उसकी राय लेने की मांग भी की गई है। पिछले महीने इस स्कीम का देश के अलग-अलग हिस्सों में तीखा विरोध हुआ था।

खासतौर पर यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में तो हिंसक प्रदर्शन हुए थे। 5 जुलाई को भी अग्निपथ स्कीम के खिलाफ एक और अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। यह अर्जी पूर्व सैनिक रविंद्र सिंह शेखावत ने दायर की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments