Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डबूढ़ाकेदार में भारी बारिश ने मचाई तबाही, रात भर जंगल में फसे...

बूढ़ाकेदार में भारी बारिश ने मचाई तबाही, रात भर जंगल में फसे रहे कांवड़ यात्री

देहरादून: भिंलगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बीती रात को हुई भारी बारिश के कारण जमकर तबाही मची है। धर्म गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर आ गया है। जिस कारण नदी का पानी रगस्या और भौंदी गांव के खेतों तक पहुंच गया है। साथ ही नदी के बहाव के कारण बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

भारी बारिश के कारण गंगोत्री से जलभरकर लौट रहे उत्तर प्रदेश के 22 कांवड़ यात्री बेलक-बूढ़ाकेदार पर रातभर फंसे रहे। बारिश के कारण वह रास्ता भटक गए। जिसकी सूचना उन्होंने प्रशास को दी। बुधवार तड़के एसडीआरएफ और राजस्व पुलिस की टीम ने 22 कांवड़ यात्रियों को बेलक के पास से रेस्क्यू कर सकुशल निकाला है।

राजस्व उपनिरीक्षक बूढ़ाकेदार जीएस रावत ने बताया कि इन यात्रियों में तीन महिला और 19 पुरूष शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्री पैदल यात्रा मार्ग गंगोत्री से जल भरकर त्रिज्युगीनारायण-भटवाड़ी-बेलक-बूढ़ाकेदार से बूढ़ाकेदार पहुंचते हैं। इसके बाद वह घनसाली होकर पीपलडाली, कोटी, चंबा होते हुए ऋषिकेश जाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments