Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकांवड़ यात्रा के पहले दिन हरिद्वार हाईवे पर भारी वाहन प्रतिबंधित

कांवड़ यात्रा के पहले दिन हरिद्वार हाईवे पर भारी वाहन प्रतिबंधित

देहरादून: 14 जुलाई को कांवड़ यात्रा का पहला दिन है I जिस कारण हरिद्वार हाईवे पर दिन के दौरान भारी वाहन प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। तीन चरणों में यातायात प्लान लागू होगा, जिसमें आखिरी के तीन दिन हाईवे पर पूरी तरह से भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी, उस पर किसी तरह की रोक नहीं होगी।

कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने के साथ-साथ यातायात प्लान लागू किया जाता रहेगा। फिलहाल पहले दिन से भारी वाहन को लेकर बनाया गया प्लान लागू कर दिया जाएगा। जैसे कि नजीबाबाद की तरफ से आ रहे वाहन कांगड़ी पार्किंग में पार्क होंगे।

वहीं दिल्ली की तरफ से आ रहे भारी वाहन बिजौली देहरादून बाईपास पर पार्क किए जाएंगे। रुड़की की तरफ से आ रहे भारी वाहन कोर कालेज के पास एवं ख्याति ढाबे के पास पार्क होंगे। 14 जुलाई से 19 जुलाई तक भारी वाहन सुबह सात बजे से लेकर रात बारह बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।

20 जुलाई से 22 जुलाई तक तड़के चार बजे से लेकर रात 12 बजे तक भारी वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। 23 जुलाई से लेकर मेले की समाप्ति तक हाईवे पर भारी वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दूध, सब्जी, तेल, दवा, रसद से लेकर आवश्यवक वस्तु सेवाएं जारी रहेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments