Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डएमडीडीए की टीम ने मसूरी और दून के अवैध निर्माण कार्यों पर...

एमडीडीए की टीम ने मसूरी और दून के अवैध निर्माण कार्यों पर की कार्रवाई

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने मंगलवार को दून और मसूरी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। मसूरी के काला गांव में पहाड़ी को काटकर समतलीकरण और डिमार्केशन का काम रुकवा दिया। इसके अलावा मौके पर किए जा रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।

देहरादून से लेकर मसूरी तक कई जगह पहाड़ की कटिंग कर प्लॉटिंग के लिए समतलीकरण किया जा रहा है। शिकायत पर एमडीडीए की टीम मसूरी रोड पर कालागांव के पास शिव मंदिर के पीछे पहुंची। यहां करीब 80 गुणा 70 मीटर क्षेत्रफल में पहाड़ कटाई करते हुए जमीन समतलीकरण का काम किया जा रहा था। वहीं प्लॉटिंग के लिए डिमार्केशन किया जा रहा था। सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता (पीएमयू) सुपरवाइजर राजेश सिंह की उपस्थिति में काम रुकवाते हुए। अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी गई। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि जिन इलाकों में अवैध प्लॉटिंग, अवैध निर्माण की सूचना मिली है। वहां एमडीडीए की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

राजपुर वार्ड की पार्षद उर्मिला थापा ने बताया कि लगातार पहाड़ की कटिंग करने और बिना अनुमति पेड़ काटने को लेकर शिकायत दर्ज की जा रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि जिला प्रशासन के स्तर से एक संयुक्त टीम गठित कर नदी किनारे और वन क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की जांच करवाकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। ताकि अवैध निर्माण रुक सके। दून शहर और पर्यटन नगरी मसूरी की सुंदरता बनी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments