Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलविराट कोहली के समर्थन में आये सौरव गांगुली, बोले जल्द फॉर्म में...

विराट कोहली के समर्थन में आये सौरव गांगुली, बोले जल्द फॉर्म में लौटेंगे

देहरादून: कपिल देव दुवारा विरत कोहली को लेकर की गयी टिपण्णी पर काफी बवाल हो रहा हैं| इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि वह जल्द फॉर्म में लौटेंगे। गांगुली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने खूब रन बनाए हैं। यह बिना क्वालिटी के नहीं हो सकता। 

गांगुली ने लंदन में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने खूब रन बनाए हैं। उनके आंकड़े खुद ही जवाब देते हैं। यह बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता। हां, पिछला कुछ समय उनके लिए कठिन रहा है और वह खुद यह बात जानते हैं। विराट भारत के लिए एक महान खिलाड़ी रहे हैं। 

गांगुली ने आगे कहा, विराट खुद जानते हैं कि पिछले कुछ समय से वह रन नहीं बना पाए हैं, जो कि उनका स्टैंडर्ड नहीं है। मैं उन्हें वापसी करता हुआ देखता हूं और वह जरूर फिर से खूब रन बनाएंगे। फिर से फॉर्म में वापसी के लिए विराट को एक ऐसा रास्ता खोजना होगा जो उन्हें सफल बना सके, जैसा कि वह पिछले 12-13 वर्षों से करते रहे हैं। केवल विराट कोहली ही ऐसा कर सकते हैं।

गांगुली ने कहा कि खेल में ये चीजें होंगी। यह पिछले कई महान क्रिकेटरों के साथ भी हुआ है। चाहे वह सचिन तेंदुलकर हों, राहुल द्रविड़ हों या मैं, सब ऐसे दौर से गुजर चुके हैं। यह भविष्य में कई और खिलाड़ियों के साथ भी निश्चित तौर पर होगा। यह खेल का हिस्सा है। एक खिलाड़ी के तौर पर इन सबके बारे में नहीं सोचना है और अपना स्वभाविक खेल खेलते रहना है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments