Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्ड18 जुलाई से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का येलो...

18 जुलाई से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून: मौसम विभाग ने 18 जुलाई से राज्य में एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान लगाया है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थान व गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 15, 16, 17 को बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के साथ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल व चंपावत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन 18 से एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

श्रीनगर में गुरुवार को अलकनंदा नदी का जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर रहा। सुबह साढ़े नौ बजे जल स्तर 535.40 मीटर पर पहुंच गया। जबकि चेतावनी स्तर 535 व खतरे का स्तर 536 मीटर है। ऋषिकेश में भी गंगा चेतावनी निशान को छूकर बही। हरिद्वार में गंगा में गाद बढ़ने के कारण गंगनहर बंद करनी पड़ी।

लगातार बारिश से 173 सड़के बंद 

उत्तराखंड में बारिश से 173 सड़कें बंद हो गई जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य में कुल 214 सड़कें बंद थी जिसमें से 41 सड़कों को देर सांय तक खोल दिया गया जिसके बाद अब 173 सड़कों को खोलना बाकी रह गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य में एक एनएच, 10 स्टेट हाईवे बारिश की वजह से बंद थे। इन सड़कों को खोलने के लिए 240 जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है। लोनिवि के एचओडी अयाज अहमद ने बताया कि सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments