Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना जांच मुफ्त होने के बावजूद दून अस्पताल में जांच में मनमानी

कोरोना जांच मुफ्त होने के बावजूद दून अस्पताल में जांच में मनमानी

देहरादून: दून अस्पताल में भर्ती मरीजों से कोरोना जांच किट बाहर से मंगवाई जा रही है। जबकि अस्पताल में कोरोना जांच मुफ्त होती है। अस्पताल की इस लापरवाही के बारे में एक मरीज ने जानकारी दी I

इस बारे में हड्डी रोग विभाग में ऑपरेशन के लिए भर्ती एक मरीज अविनाश डेनियल के तीमारदार ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को उनका कोविड टेस्ट नहीं कराया गया। और गुरुवार दोपहर बाद उन्हें किट लाने को कह दिया गया। किट 250 रुपये की मिली।

डिप्टी एमएस डा. एनएस खत्री ने कहा कि भर्ती मरीजों की आरटीपीसीआर जांच मुफ्त कराई जा रही है। गुरुवार को लैब बंद रहती है, इसलिए सैंपल नहीं हो पाया होगा। लेकिन डाक्टर और स्टाफ आपस में समन्वय बनाए, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो।

उधर, मरीज अविनाश की खून की रिपोर्ट के लिए देर शाम परिजनों को दौड़ाया गया। उन्हें कौन सी रिपोर्ट लानी है, कौन सी नही। स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। वहीं एसओडी डा. अनिल जोशी ने संबंधित डाक्टर से केस हिस्ट्री जानकर बताया कि डाक्टर द्वारा सभी जांच के लिए बताया गया था। कुछ जांच मरीज के पास पहले से थी। मरीज की स्थिति के मुताबिक सर्जरी जल्द जरूरी थी। वार्ड में क्या दिक्कत हुई, इसका पता कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments