Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनर्मदा नदी में गिरी बस, 5 यात्रियों की हुई मौत

नर्मदा नदी में गिरी बस, 5 यात्रियों की हुई मौत

देहरादून: मध्यप्रदेश के धार जिले में एक बस नर्मदा नदी में गिर गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गयी वहीं कुछ लोग घायल हो गए|

जानकारी के मुताबिक, इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही 40 यात्रियों से भरी एक बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में गिर गयी।

धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं| एनडीआरएफ की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं|

फिलहाल 5 यात्रियों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से धामनोद शासकीय अस्पताल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments