Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का किया विमोचन

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बहुपयोगी जानकारी के साथ ही सरकार द्वारा किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी को आमजन तक स्मारिका के माध्यम से पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका को नई विधानसभा के गठन के मद्देनजर सरकार, विधायकों व पत्रकारों समेत महत्वपूर्ण फोन नंबर को शामिल करते हुए बहुपयोगी डायरेक्टरी का स्वरूप दिया गया है। इसमें उत्तराखंड और इसके जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां, तीज त्योहारों व क्लब की गतिविधियों आदि को भी शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया।

इस अवसर पर उत्तराचंल प्रेस क्लब के महामंत्री ओपी बेंजवाल, स्मारिका के संपादक दिनेश कुकरेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी, चेतन गुरूंग, देवेन्द्र सती, उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र कण्डारी व प्रेस क्लब मसूरी के पूर्व अध्यक्ष शूरवीर भंडारी, हरीश कोठारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments