Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधचाय ना मिलने पर पति ने दिखाई हैवानियत, पत्नी सहित बेटियों पर...

चाय ना मिलने पर पति ने दिखाई हैवानियत, पत्नी सहित बेटियों पर किया कांच से हमला

देहरादून: यमुनापार में स्थित जौहरीपुर में गुरुवार सुबह चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर खिड़की का कांच तोड़कर हमला कर दिया। मां की चीख सुनकर उसकी तीन बेटियां बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पति को शराब पीने की लत है। वह कोई कामधंधा भी नहीं करता है। बड़ी बेटी काजल एक निजी बैंक में नौकरी करती है। वहीं तनु डीयू के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है, जबकि मृतक छोटी बेटी अनु ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे उसकी मां संगीता परिवार के लिए खाना बना रही थी। तभी पिता भीमसेन उठा और पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा। 

जिसपर संगीता ने कहा कि वह खाना बनाने के बाद चाय बना देगी तो इस बात पर भीमसेन भड़क गया। उसने खिड़की का कांच तोड़कर पत्नी की गर्दन पर मारा। संगीता ने बेटियों को आवाज दी तो उसने बेटी काजल, अनु और तनु को भी कांच मारकर घायल कर दिया।

हमले में घायल 18 वर्षीय सबसे छोटी बेटी ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दोनों बेटियों और पत्नी का गुरुतेग बहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़ी बेटी काजल की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भीमसेन की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments