Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने की वन विभाग और संचार कंपनियों की...

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने की वन विभाग और संचार कंपनियों की संयुक्त बैठक, डाटकाली से मोहंड के बीच जल्द बजेगी मोबाइल की घंटी

-लंबे समय से इस नेटवर्क विहीन क्षेत्र में संचार सुविधा हेतु प्रयासरत हैं बलूनी

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने डाट काली से मोहंड तक नेटवर्क कनेक्टिविटी समस्या के समाधान हेतु वन विभाग से लेकर भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड व जिओ सहित प्राइवेट मोबाइल ऑपरेटर्स कंपनियों के अधिकारियों के साथ निर्णायक समीक्षा बैठक की। उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश की वन सीमा के कारण यह क्षेत्र अब तक मोबाईल कनेक्टिविटी से बाहर है। जिसके समाधान के लिए बलूनी लगातार प्रयासरत हैं।

बलूनी ने कहा कि आज कि बैठक बहुत सकारात्मक रही। उत्तराखंड के वन विभाग द्वारा जनहित में इस दिशा में सहयोग मिलेगा और साथ ही संचार कंपनियां इस क्षेत्र में नेटवर्क प्रदान करने की दिशा मे आगे बढ़ेंगी।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी लंबे समय से डाट काली से मोहंड के बीच नेटवर्क विहीन क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुचारू करने हेतु प्रयासरत है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश वन सीमा के कारण इस क्षेत्र में मोबाइल सुविधा नहीं हैं। यही कारण है कि मोबाइल कंपनियां भी इस क्षेत्र में सेवा नहीं दे पा रही थी। आज इस संबंध में सांसद बलूनी ने सभी पक्षों को एक टेबल पर बैठा कर समाधान निकालने का प्रयास किया।

बैठक में उत्तराखंड वन विभाग के एडिशनल पीसीसीएफ कपिल जोशी एवं उनके सहयोगी अधिकारी भारत संचार निगम लिमिटेड के चीफ जनरल मैनेजर पी सी जैन और उत्तराखंड जिओ नेटवर्क के हेड विशाल अग्रवाल सहित अन्य मोबाइल ऑपरेटर कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments