Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बढ़ाई चिंता, 16 हज़ार से अधिक मामले...

कोरोना ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बढ़ाई चिंता, 16 हज़ार से अधिक मामले आए सामने

देहरादून: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता को बढ़ा दिया हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के16 हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं 41 लोगों ने अपनी जान गवा दी है।

देश में 168 दिनों बाद संक्रमण दर सात प्रतिशत के पार पहुच चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दैनिक सकारात्मकता दर 7.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। दैनिक सक्रिय मामले घटकर 1,50,877 हो गए हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर  4,39,05,621 हो गई है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.49 प्रतिशत है।

देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,26,074 हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं 24 घंटे में सक्रिय कोरोना केस में 1,323 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments