Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधकांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, सच सामने...

कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, सच सामने आने से सब हुए हैरान

देहरादून: कांवड़ स्पेशल ट्रेन में बम की सूचना से पुलिस, जीआरपी और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन दिल्ली से यात्रियों को लेकर हरिद्वार पहुंची थी।

जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब दो बजे दिल्ली से चलकर कांवड़ स्पेशल ट्रेन हरिद्वार पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ट्रेन में बम होने की सूचना दे दी। सूचना देने वाले ने बताया कि ट्रेन में कुछ संदिग्ध लोग हैं। आपस में ट्रेन में बम लगाने की बातचीत कर रहे हैं। इससे हड़कंप मच गया।

कंट्रोल रूम से सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को अलर्ट जारी किया गया। आनन-फानन में जीआरपी एसएसपी ददन पाल सिंह, एएसपी अरुणा भारती, थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज कुमार, थानाध्यक्ष आरपीएफ बम निरोधक दस्ते, बम निरोधक दस्ता और दमकल वाहनों के साथ स्टेशन पहुंच गए।

इससे पहले जीआरपी ने यात्रियों को अलर्ट करते हुए स्टेशन खाली करवा दिया। बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की तलाशी ली, लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। इससे पुलिस और एजेंसियों ने बड़ी राहत की सांस ली। जीआरपी ने सूचना देने वाले व्यक्ति की छानबीन की। जांच में सामने आया कि सूचना फर्जी थी।

दरअसल, शराब के नशे में धुत कांवड़ियों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद गाजियाबाद निवासी रिंकू वर्मा ने कंट्रोल रूम में ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने रिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रेन से उतरे कई यात्रियों से पूछताछ की। रेलवे स्टेशन परिसर से ही रिंकू वर्मा निवासी गाजियाबाद को दबोच लिया। रिंकू नशे में था और वह कांवड़ लेने हरिद्वार आया था। 

पूछताछ में रिंकू ने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। उनको सबक सिखाने के लिए ही उसने ट्रेन में बम होने की फर्जी सूचना कंट्रोल रूम को दी।

एसएसपी जीआरपी ददन पाल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी होते ही मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शराब के नशे में था। जिसका देर रात में मेडिकल कराया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments