Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचर्च में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और गाली गलौच करने पर...

चर्च में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और गाली गलौच करने पर 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून: झाझरा स्थित चर्च में रविवारीय आराधना के दौरान कुछ लोगों ने घुसकर बवाल कर दिया। आरोप है कि मारपीट करते हुए पुरुषों ने यहां मौजूद महिलाओं से छेड़छाड़ और गाली गलौच भी की। जिसके बाद तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत करीब तीस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना रविवार को ग्लोरी ऑफ गॉड चर्च झाझरा की है। प्रकरण को लेकर सोमवार को भारती रावत बर्सवाल निवासी झाझरा ने तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि बीते रविवार शाम चर्च में आराधना चल रही थी। जिस दौरान मोनू भाटिया निवासी प्रेमनगर, उपेंद्र पंत, बिजेंद्र पाल, गौरव निवासी केहरी गांव और राधा सेमवाल निवासी कांवली करीब तीस लोगों के साथ घुस आए।

आरोप है कि उन्होंने धार्मिक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट और गाली गलौच शुरू कर दी । पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी शांत हुए।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि घटना के अगले दिन तहरीर दी गई। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments