Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकांवड़ यात्रिओं की वापसी के चलते हाईवे पर तगड़ा जाम, नियमों की...

कांवड़ यात्रिओं की वापसी के चलते हाईवे पर तगड़ा जाम, नियमों की उड़ी धज्जियां

देहरादून: आज सावन की शिवरात्रि है I कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। सोमवार को अधिकतर डाक कांवड़ और बाइक सवार कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने राज्यों को निकले। आज जल चढ़ाने के बाद कांवड़ यात्री अगले साल फिर लौटने का संकल्प लेकर घर लौटेंगे I जिस कारण आज कांवड़ियों की भीड़ से हरिद्वार-देहरादून हाईवे और हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर तगड़ा जाम लगा है I

डाक कांवड़ियों के हाईवे पर आने से पुलिस-प्रशासन के सारे इंतजाम फ्लॉप हो गए। हरिद्वार शहर, सहित हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।धर्मनगरी में हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर डाक कांवड़ की भागमभाग देखने को मिली।

अब वापस लौट रहे कांवड़ियों के कारण हाईवे जाम हो गया। सिंहद्वार से लेकर ज्वालापुर तक पूरी तरह एक ओर का हाईवे पैक हो गया। कनखल कृष्णानगर मार्ग पर भी डाक कांवड़ियों के वाहनों से जाम लगा।

लेकिन हाईवे पर बड़ी बड़ी डाक कांवड़ और बाइक सवार कांवड़ियों की अधिक संख्या के चलते गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के गेट से लेकर ज्वालापुर तक जाम लग गया। जबकि ज्वालापुर से हरिद्वार की ओर जाने वाले हाईवे पर वाहन तो थे लेकिन जाम नहीं था। दूसरी ओर हाईवे की सड़क खाली देख कांवड़ियों ने अपनी बाइकों को उठाकर हाईवे की दूसरी ओर रखना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते काफी संख्या में कांवड़िए इस प्रकार नियम तोड़ते दिखे। हाईवे पर भी घंटाें तक जाम की स्थिति बनी रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पुलिस फाेर्स भी तैनात किया गया, लेकिन जाम को खुलवाने के सारे इंतजाम फ्लॉप रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments