Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराजनीतिहरीश रावत ने खुद को बताया हिन्दू परिवार की छोटी बहू, जानिया...

हरीश रावत ने खुद को बताया हिन्दू परिवार की छोटी बहू, जानिया पूरी बात

देहरादून: शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विपक्ष में रहते हुए सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने वाले नेताओं को कड़ी सलाह दी I इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को सरकारी कोठियों के आवंटन के सवाल पर रावत ने पहले तो चुप्पी साध ली। साथ ही नो कमेंट कहते हुए पार्टी नेताओं पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पूर्व सीएम ने कहा कि मैं तो हिंदू परिवार की सबसे छोटी बहू की तरह हूं। जो भी चाहता है डांट-डपटकर चला जाता है। उधर, रावत ने हरिद्वार जिला पंचायत में आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

कुछ देर खामोशी के बाद रावत ने अपना ही उदाहरण देते हुए कहा कि जिस वक्त मैं प्रदेश अध्यक्ष था, तब राज्य में अपनी ही सरकार थी। तब मुझे कुछ सुविधाएं मान्य थी। लेकिन मेरा मानना था कि सरकार के दबाव में संगठन कभी ठीक से काम नहीं कर सकता। फिर मैंने कांग्रेस भवन में ही अपना एक कमरा बना लिया और वहीं से पार्टी को चलाया। आगे रावत ने कहा कि यह वक्त कांग्रेस के लिए तपस्या का वक्त है।

रावत ने कहा कि जिन हालात से कांग्रेस गुजर रही है, वह हमारे लिए तप का वक्त है। तप के बाद ही जनता हमारे लिए पुरस्कार की बात सोचेगी। हरिद्वार में पंचायत चुनाव से पहले तय किए जा रहे आरक्षण पर रावत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं की लीडरशिप को खत्म करने के लिए साजिश की जा रही है।

चुन-चुनकर सीटों को मनचाहे तरीके से आरक्षित और आरक्षण मुक्त किया जा रहा है। इस संबंध में जल्द ही सीएम से भेंट की जाएगी। रावत ने कहा, सीएम विनम्र व्यक्ति हैं पर उन्हें इन विषयों को गंभीरता से देखना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments