Latest news
उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeराजनीतिअधीर रंजन चौधरी ने स्मृति ईरानी पर लगाया राष्ट्रपति के अपमान का...

अधीर रंजन चौधरी ने स्मृति ईरानी पर लगाया राष्ट्रपति के अपमान का आरोप

देहरादून: लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा की गई टिप्पणी को हटाने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि जिस तरह से भाजपा सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया है, वह उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

अधीर रंजन ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में लिखा, मैं यह भी बताना चाहूंगा कि स्मृति ईरानी जिस तरह से सदन में माननीय राष्ट्रपति महोदया का नाम ले रही थीं, वह उचित नहीं था। माननीय राष्ट्रपति के पद के अनुरूप नहीं था। बिना माननीय राष्ट्रपति या मैडम या श्रीमती शब्द का इस्तेमाल किए बगैर वह बार-बार ‘द्रौपदी मुर्मू’ चिल्ला रही थीं।

उन्होंने आगे लिखा कि यह स्पष्ट रूप से माननीय राष्ट्रपति के पद का अपमान करने के समान है। इसलिए मैं मांग करता हूं कि स्मृति ईरानी जिस तरह से माननीय राष्ट्रपति को संबोधित कर रही थीं उसे सदन की कार्यवाही से बाहर किया जाए।

उन्होंने सोनिया गांधी के नाम का जिक्र करने वाले पूरे प्रकरण को भी सदन की कार्यवाही से बाहर किए जाने की अपील की है|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments