Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपंजाब में एक पिटबुल ने 13 साल के बच्चे पर किया हमला

पंजाब में एक पिटबुल ने 13 साल के बच्चे पर किया हमला

देहरादून: पंजाब मे एक पिटबुल कुत्ते ने 13 साल के एक बच्चे का कान दबोच कर बुरी तरह से नोच डाला। उसका कान बुरी तरह जख्मी हो गया है। मौके पर अगर उसके पिता उसे न बचाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल घायल का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को उसका पिता खेतों में यूरिया डालने गया हुआ था। वह भी अपने पिता के पास गया हुआ था। इसके बाद उसके पिता का स्कूटर खराब हो गया। वह स्कूटर ठीक करवा कर अपने पिता के साथ आ रहा था तो रास्ते में गांव का ही एक युवक आ रहा था, जिसने हाथ में पिटबुल कुत्ते को पकड़ा हुआ था। अचानक कुत्ता उसको देखकर भौंकने लगा तो कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को छोड़ दिया। कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और कान से पकड़ लिया। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह को जोर से दबाया तब जाकर कुत्ते ने उसका कान छोड़ा।

सिविल अस्पताल बटाला के डॉक्टर गुरपाल सिंह ने बताया कि बच्चे का कान बुरी तरह से काटा गया है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों द्वारा बच्चे को डॉग बाइट इंजेक्शन लगा दिया गया है। इसके अलावा सभी प्राथमिक उपचार कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments