Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeखेलउत्तराखंड के शिवम नेगी और सोवेंद्र सिंह भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के...

उत्तराखंड के शिवम नेगी और सोवेंद्र सिंह भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम के साथ हुए मेक्सिको रवाना

देहरादून: शनिवार को भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम केरल के कोच्चि से वर्ल्ड ग्रैंड प्री में भाग लेने के लिए मेक्सिको रवाना हो हुई।

भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम पिछले एक महीने से कोच्चि के गम्मा फुटबॉल मैदान में भारतीय खेल प्राधिकरण व पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के संयोजन में मुख्य कोच सुनील जे मैथ्यू के निर्देशन में ट्रेनिंग कर रही थी।

इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ग्रुप बी में है, ग्रुप में ब्राजील और मैक्सिको भी है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला मैक्सिको से दो अगस्त को होगा। प्रतियोगिता में अर्जेंटीना, कोस्टारिका और जापान भी हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता की विजेता टीम 2023 में बरमिंघम इंग्लैंड में ब्लाइंड फुटबॉल की वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करेगी।

टीम में दो खिलाड़ी शिवम सिंह नेगी और सोवेंद्र सिंह उत्तराखंड से हैं। इसके अलावा टीम में प्रदीप पटेल (दिल्ली), क्लिंगसन डी मारक, गैब्रियल नोंगरूम (मेघालय), विष्णु वघेला (गुजरात), धर्मा राम देवासी (राजस्थान) भी शामिल हैं। गोलकीपर सुजीथ पीएस (केरल) और प्रफुल कुमार (मध्य प्रदेश) हैं। पैरा कोच प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments