Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड ने मैड्रीटीना हॉस्पिटल के सहयोग से क्यारीकुली...

राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड ने मैड्रीटीना हॉस्पिटल के सहयोग से क्यारीकुली भट्टा में लगाया निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर

देहरादून: राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री व नाग मंदिर समिति ने मैड्रीटीना हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से नाग मंदिर समिति क्यारीकुली भट्टा में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन कियाI शिविर में 37 लोगों की ईसीजी की जांच हुई l

शिविर के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री की उपस्थिति में ग्राम प्रधान कौशल्या रावत की अध्यक्षता में आचार्य नित्यानंद गुरु ने शिविर का उद्घाटन कियाI इस दौरान 105 लोगों ने पंजीकरण कर जांच करावाईI जिनमें से 37 व्यक्तियों की ईसीजी करवाई गईI

इस मौके पर मोहन खत्री ने यह भी अवगत कराया कि मैड्रीटीना हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड के तहत निशुल्क चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है, बताया गया कि जिस तरह राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी समय-समय पर अनेक समाजसेवी कार्य, रक्तदान शिविर आदि कार्य करती रहती है उसी प्रकार अब मेड्रीटीना हॉस्पिटल के सहयोग से भविष्य में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा l

शिविर में हॉस्पिटल के डॉक्टर हिमांशु राणा एवं सचिन सुरेश सहित स्टाफ राजपाल कठैत, चंपा वर्मा एवं दीपमाला, नाग मंदिर समिति के अध्यक्ष दयाल सिंह रावत, मंदिर समिति के सदस्य समाजसेवी राजेश रावत, गजे सिंह कोटल, जितेंद्र सिंह रावत, होशियार सिंह, सुमित्रा थापली, प्रेम सिंह, लाल सिंह, इंदर सिंह रावत, बाला रावत आदि ग्राम वासी उपस्थित थेI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments