Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वांला में टिप्पर खाई में गिरने से चालक समेत भाजपा बूथ अध्यक्ष...

स्वांला में टिप्पर खाई में गिरने से चालक समेत भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, सीएम ने जताया शोक

देहरादून: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे। जबकि उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे बारहमासी सड़क में चल्थी से चंपावत आ रहा टिप्पर अचानक स्वांला के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों की मदद से 46 वर्षीय चालक जगदीश सिंह पुत्र बची सिंह निवासी बेलखेत और 44 वर्षीय ग्रामीण नरेश सिह पुत्र हयात सिंह निवासी दियूरी बेलखेत को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि ग्रामीण का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

पंचनामा कर चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना जताई है। साथ ही डीएम ने घायल को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments