Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगैरसैंण से हल्द्वानी तक का सफर जल्द ही होगा आसान

गैरसैंण से हल्द्वानी तक का सफर जल्द ही होगा आसान

देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से हल्द्वानी तक का सफर जल्द ही आसान होने जा रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों की लाइफ लाइन ज्योलीकोट से कर्णप्रयाग तक डबल लेन सड़क बनाने की मंजूरी भी मिल गई है।

राज्य के पर्वतीय हिस्सों को जोड़ने वाली ज्योलीकोट – कर्णप्रयाग मोटर मार्ग अभी सिंगल लेन है। लगभग 235 किमी लंबी इस सड़क को डबल लेन चार चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में खैरना से काकड़ीघाट तक लगभग 10 किमी सड़क का चौड़ीकरण का काम भी पूरा कर लिया गया है।

इस सड़क के बनने से भविष्य में गैरसैंण के भी राजधानी बनने की संभावनाओं को बल मिलेगा। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक ऑलवेदर के तहत डबल लेन सड़क पहले भी बन चुकी है, जबकि अब ज्योलीकोट से कर्णप्रयाग तक डबल लेन बनने के बाद कुमाऊं मंडल की गैरसैंण से कनेक्टिविटी मजबूत हो जाएगी। इससे दोनों मंडल के बीच व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

इस मार्ग पर दो स्थानों पर दो-दो किमी की दो टनल प्रस्तावित हैं। एक टनल द्वाराहाट और दूसरी पांडुवाखाल में बननी प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने इसकी डीपीआर अक्तूबर-22 तक जमा करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments