Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनता की शिकायतों को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारीयों के विरुद्ध होगी...

जनता की शिकायतों को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारीयों के विरुद्ध होगी कार्यवाही: जिलधिकारी सोनिका

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत ऋषिपर्णा सभागार में लोगों की शिकायतों को सुनाI सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा कुल 75 शिकायतें जिलाधिकारी को दी गईI जिनमें अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण किया, वहीं जांच व आख्या वाली शिकायतों को संबंधित विभागों को हस्तान्तरित कियाI

प्राप्त शिकायतों में अधिकतर भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध निर्माण, पेंशन, पेयजल, संपत्ति विवाद, जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, आर्थिक सहायता, बीमा फ्राॅड रकम वापसी, राशन कार्ड बनाने, पशु हानि, में मुआवजा देने, डामटा- चकराता-लाखामण्डल रोड़वेज बस सेवा शुरू करने, अवैध कब्जा, सिंचाई नहर, भूमि प्रदान करने आदि से संबंधित थी।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सबसे पहले पूर्व सप्ताह आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने विगत जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों जिनमें मौका मुआवना उपरान्त निस्तारण होना था , यदि अभी तक नहीं हुआ है तत्काल मौका मुआवना करते हुए उसका निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों को लंबित रखने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए उस पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नगर निगम को नालियों की सफाई तथा विद्युत विभाग को झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में ऋषिकेश, डोईवाला, विकासनगर, चकराता तहसील क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त शिकायतों को संबंधित उप जिलाधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिएI साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायत निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता को भी की गई कर्यवाही से अवगत करा दिया जाए। वहीं उन्होंने जनमानस से अनुरोध किया कि जनसुनवाई में शिकायत पत्र पर अपना दूरभाष नंबर भी लिखें, जिससे शिकायतों की स्थिति के संबंध में जानकारी दी जा सके।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने जनमानस से आजादी का अमृतमहोत्सव के अन्तर्गत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ के तहत् सभी को अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की, साथ ही सभी अधिकारियों एवंम कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ लगाने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करते हुए फ्लैग ऑफ़ कोड का पालन करने के लिए जागरूक करें।

जनसुनवाई में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल, मुख्य विकास अधिकारी झरना कंमठान, अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के बरनवाल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर/मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, नगर मजिस्ट्रेट कुशुम चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ मनोज उप्रेती, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी सहित संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेI वहीं उपजिलाधिकारी चकराता, विकासनगर, डोईवाला एवं ऋषिकेश ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments