Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeस्वास्थ्यमंकीपॉक्स को फैलने से रोकने के लिए उत्तराखंड में एसओपी जारी

मंकीपॉक्स को फैलने से रोकने के लिए उत्तराखंड में एसओपी जारी

देहरादून: देश में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की विशेष निगरानी करने और संदिग्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसओपी के तहत राज्य के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों और अस्पतालों के अधीक्षकों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। केंद्र सरकार की ओर से भी इस संदर्भ में पहले एसओपी जारी की गई है।

जिसके तहत अब राज्य ने भी एसओपी जारी कर दी है I प्रभारी सचिव व एमडी एनएचएम डॉ आर राजेश कुमार की ओर से मंकीपॉक्स को लेकर एसओपी जारी की गई है। जिसके अमुसार राज्य में इस बीमारी का एक भी मरीज मिलने पर उसे बीमारी का प्रकोप माना जाएगा।

एसओपी में अस्पतालों को अलर्ट रहने, मंकीपाक्स के लक्षण दिखने पर मरीज को आईसोलेशन में रखकर सैंपलिंग कराने, संदिग्धों के लिए अलग वार्ड और आईसोलेशन सुनिश्चित करने, अस्पतालों में दवाई और पर्याप्त कर्मचारी तैनात रखने को कहा गया है।

डॉ राजेश कुमार में बताया कि राज्य में अभी मंकीपॉक्स का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हरिद्वार में एक संदिग्ध मरीज मिला था लेकिन उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बावजूद बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments