Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयआतंकियों की पुलिस चौकी में ग्रेनेड हमला करने की कोशिश नाकामयाब

आतंकियों की पुलिस चौकी में ग्रेनेड हमला करने की कोशिश नाकामयाब

देहरादून: रामबन जिले में आतंकियों की ग्रेनेड हमले करने की कोशिश नाकामयाब हो गयी हैं| निशाना चुकने के कारण यह ग्रेनेड अहाते में गिरकर फट गया। इससे किसी के जख्मी होने की कोई सुचना सामने नही आई हैं|

रामबन जिले के गूल पुलिस थाने के अंतर्गत इंद पुलिस चौकी पर आतंकियों ने मंगलवार सुबह पांच बजे ग्रेनेड से हमला किया। आतंकियों का निशाना चूकने से ग्रेनेड पुलिस चौकी की छत से टकराकर अहाते में गिरकर फट गया। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

हादसे के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया परंतु दहशतगर्दों का कोई सुराग नहीं मिला। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स ने ली है। हमले के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हमले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि इंद पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया गया। ग्रेनेड छत से टकराकर जमीन पर गिरने के बाद फट गया। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जहां ग्रेनेड गिरा था वहां एक गड्ढा बन गया है। हमले के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। फोरेंसिक विभाग की टीम ने विस्फोटक की प्रकृति का पता लगाने के लिए घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

बताया जाता है कि चिनाब वैली 90 के दशक में आतंकियों का गढ़ रही है। वहां व्यापक पैमाने पर आतंकी घटनाएं हुईं। इस प्रकार की गतिविधियों के जरिये वहां आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिश की जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments