Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिभाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष ने तोड़ी पुरानी परंपरा, खुद पहुंचे विधायकों...

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष ने तोड़ी पुरानी परंपरा, खुद पहुंचे विधायकों और मंत्रियों के द्वार

देहरादून: भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पुरानी परंपरा से हटकर खुद विधायकों और मंत्रियों के द्वार पहुंच गए। वह रेसकोर्स स्थित विधायक आवास पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों के कक्ष में जाकर उनसे भेंट की।

आमतौर पर प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री और विधायक भेंट करने के लिए प्रदेश कार्यालय उनके आवास पर आते हैं। लेकिन भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सरकार के मंत्रियों और विधायकों के आवास पहुंचे।

भाजपा के पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भट्ट ने कहा कि वह जल्द ही जिलों का दौरा करेंगे और सबकी सहमति से टीम बनाएंगे।

भट्ट ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा से भी शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूड़ी के बसंत बिहार स्थित आवास पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। यहां भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments