Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकेन्द्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट,...

केन्द्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री ने की मुख्यमंत्री धामी से भेंट, राज्य में रेल संचालन एवं सुविधाओं के विकास पर की चर्चा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सीएम आवास पर केंद्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य में रेल परियोजनाओं के विकास संचालन एवं आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के संबंध में विचार विमर्श किया। सीएम धामी ने उनसे राज्य में रेल लाइन निर्माण सहित रेल विस्तारीकरण को लेकर कई अहम बिन्दुओं पर चर्चा कर उन्हें क्रियान्वित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य हित में टनकपुर.बागेश्वर ब्रॉड गेज लाइन के सर्वे में तेजी लाने, लालकुआं.सितारगंज.सिडकुल.खटीमा, धामपुर.काशीपुर.जसपुर रेल लाइन निर्माण, रुड़की.देवबंद रेल लाइन निर्माण में तेजी लाए जाने के अनुरोध के साथ ही टनकपुर से दिल्ली के लिए नियमित ट्रेनए हरिद्वारए हल्द्वानी तथा टनकपुर से अयोध्या के लिए सीजनल ट्रेन के संचालन का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के साथ.साथ वीरभूमि भी है, बड़ी संख्या में यहां के लोग सेना में है। अतः सैनिक हित को देखते हुए एक सैनिक स्पेशल ट्रेन का संचालन का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से देहरादून, हर्रावाला, हरिद्वार रेलवे स्टेशनों के विस्तारीकरण की भी अपेक्षा की। उन्होंने सिडकुल हरिद्वार इकबालपुर को कंटेनर रेल लिंक से जोड़ने तथा फ्राइट कैरीडोर के निर्माण के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से राष्ट्रीय महत्व के ऋषिकेश.कर्णप्रयाग रेल निर्माण में तेजी लाये जाने के साथ ही चार धाम रेल परियोजना के कार्यों को भी गति प्रदान करने का अनुरोध किया।

केन्द्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में तीर्थाटन के साथ पर्यटन की अपार संभावनायें हैं। राज्य के हित से जुड़ी रेल परियोजनाओं के निर्माण एवं विकास मे पूर्ण सहयोग का आश्वासन उन्होंने मुख्यमंत्री को दिया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी वन्दे भारत ट्रेन का संचालन किया जायेगा। कहा कि उत्तराखण्ड का देवभूमि के रूप में अपना महत्व है। राज्य की जरूरतों के दृष्टिगत प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वय की भी उन्होंने बात कही। राज्य में टेक्सटाइल पार्क के विकास के साथ ही उन्होंने राज्य के हस्तशिल्प एवं हेण्डलूम को बढ़ावा देने के लिये भी सहयोग का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, प्रमुख सचिव, आर.के.सुधांशु, सचिव डॉ. रणजीत सिन्हा, जीएम नादर्न रेलवे आशुतोष गंगल, डीजीएम मुरादाबाद अजय नन्दन, निदेशक रेलवे जन शिकायत सुश्री सुहानी मिश्रा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments