Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमत के दुरूपयोग को रोकने के लिए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने...

मत के दुरूपयोग को रोकने के लिए संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कि अभियान की शुरुआत

देहरादून: शुक्रवार को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के अभियान की शुरूआत की। जिसके तहत सचिवालय के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया I

अभियान की शुरूआत वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से सचिवालय कार्मिकों के वोटर आईडी को आधार से जोड़कर किया गया। इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करने से डुप्लीकेसी को रोकने में मदद मिलेगी और मत का दुरूपयोग नहीं हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया स्वैच्छिक है। जो भी मतदाता आधार नंबर उपलब्ध कराते हैं, उनके आधार नंबर को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। आफ लाइन आधार नंबर दर्ज कराने हेतु फॉर्म 6 बी को भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराना होगा।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास ने कार्यक्रम में डेमो वीडियो द्वारा वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से वोटर आईडी और आधार को लिंक करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वोटर आईडी और आधार को वोटर हेल्प लाइन एप्प के माध्यम से सरल प्रक्रिया से लिंक किया जा सकता है।

इस अवसर पर सचिवालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments