Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआगामी 25 साल होंगे देश का ‘अमृत काल’ : सीएम धामी

आगामी 25 साल होंगे देश का ‘अमृत काल’ : सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ जन जागृति अभियान के तहत आयोजित रैली में शामिल हुए I यह रैली सहस्त्रधारा रोड स्थित आई.टी.पार्क चौक में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा।

सीएम ने देश के युवओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज हमारे युवा अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। इसी तरह हर क्षेत्र में हमारे युवा परचम लहरा रहे हैं।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments