Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डवेल्हम गर्ल्स स्कूल में बिखरे कला के रंग, सीएम धामी बतौर मुख्य...

वेल्हम गर्ल्स स्कूल में बिखरे कला के रंग, सीएम धामी बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

देहरादून: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में कलाक्षेत्र फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को वेल्हम गर्ल्स स्कूल, डालनवाला में अमृतं गमय-इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक एंड डांस आयोजित किया गया I कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

कार्यक्रम में देश की विविध लोक संस्कृति के रंग बिखरे। एक ओर जहां गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति ने मन मोहा, वहीं पश्चिम बंगाल का लोक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान ताल इंडिया ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और उनके समूह ने गढ़वाली गीतों-जागरों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

साथ ही पश्चिम बंगाल के लोक नृत्य पुरुलिया छाउ, लालगुडी विजयलक्ष्मी की ओर से वायलिन और अनुपमा भागवत द्वारा सितार की प्रस्तुति दी गई। कलाक्षेत्र फाउंडेशन चेन्नई के भरतनाट्यम डांसर्स ने रामायण को केंद्र में रखकर एक नृत्य किया। मिस्र का लोक नृत्य तन्नौरा, फ़्लैमें को आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां मौजूद सभी लोगों को संबोधित भी किया I अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि कला इतनी महान, अद्भत और रचनात्मक है कि यह व्यक्ति-राष्ट्र दोनों के लिए प्रेरणादायी बन जाती है। कलाक्षेत्र फाउंडेशन इसी परिकल्पना को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। पीएम मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के लिए ऐसे ही कार्य महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने आयोजन के लिए कलाक्षेत्र फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधते हैं। भारतीय संस्कृति पूरे विश्व को अपना घर समझकर काम करती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार तिरंगे का इतना बढ़ा अभियान हो रहा है। साथ ही उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की।

कार्यक्रम में मिस्र के पांच और स्पेन के आठ कलाकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय से जी किशन रेड्डी, संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव उमा नंदूरी, कलाक्षेत्र की निदेशक रेवती रामचंद्रन बनियान ट्री इवेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश बाबू, मेजर जनरल जीएस चौधरी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments