Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिबहुत लोगों का फोन आ रहा है, 2024 आने दीजिए…देख लेंगे: मुख्यमंत्री...

बहुत लोगों का फोन आ रहा है, 2024 आने दीजिए…देख लेंगे: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

देहरादून: 2024 को लेकर चल रही अटकलों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुलकर बात की हैं। उन्होंने कहा, मेरे मन में ऐसा कोई विचार नहीं है। मेरा काम सभी के लिए काम करना है। मैं यह देखने का प्रयास करूंगा कि सभी विपक्षी दल एक साथ काम करें। अगर वे ऐसा करते हैं, तो अच्छा होगा। 

नीतीश कुमार ने कहा, पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बहुत सारे लोगों का फोन आ रहा है। 2024 को आने दीजिए, तब देख लेंगे। वहीं भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से मेरी पार्टी के लोगों का क्या हाल हो रहा था। लोगों को बहुत तकलीफ हो रही थी। सभी ने कहा, पार्टी सुरक्षित रहनी चाहिए। इसलिए हम अलग हो गए। 

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 10 लाख के वादे के बारे में बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, हम प्रयास कर रहे हैं और हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि 10 लाख युवाओं रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा, तेजस्वी यादव ने जो भी वादा किया है, वह सही है और इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। वहीं तेजस्वी यादव को जेड + सुरक्षा कवर दिए जाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि इसका विरोध क्यों हो रहा है? वह डिप्टी सीएम हैं। उन्हें सुरक्षा क्यों नहीं मिलनी चाहिए?

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments