Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन के पिता से की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन के पिता से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन कॉमनवेल्थ गेम्स में बेडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन के पिता डी.के. सेन से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को फोन पर स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी| साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य ने अपनी खेल प्रतिभा से उत्तराखण्ड का ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने पिछली बार लक्ष्य से मुलाकात के दौरान उनसे लक्ष्य भेद कर आने को कहा था।

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य से कहा कि उन्हें दृढ़ संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। आसमान छूना है, झुकना नही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कहते है हमारे खिलाड़ियों को अपना रिकार्ड खुद ही तोड़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता की तपस्या का भी प्रतिफल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments