Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधयूट्यूबर बॉबी कटारिया की जल्द होगी गिरफ्तारी, उत्तराखंड पुलिस हुई गुरुग्राम रवाना

यूट्यूबर बॉबी कटारिया की जल्द होगी गिरफ्तारी, उत्तराखंड पुलिस हुई गुरुग्राम रवाना

देहरादून: देहरादून में बीच सड़क पर टेबल लगाकर कथित तौर पर शराब पीने और ट्रैफिक रोकने के आरोप में यूट्यूबर- ब्लॉगर काे गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस सोमवार को गुरुग्राम के लिए रवाना हुई है।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया के एक वीडियाे में वह राजधानी देहरादून में बीच सड़क पर कुर्सी पर बैठकर ट्रैफिक रोककर शराब पीकर पुलिस को धमका रहा है। 

एएनआई रिपोर्ट्स के अनुसार, देहरादून थाना कैंट के एसएचओ राजेंद्र रावत ने बताया कि यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने के लिए उत्तराखंड पुलिस की एक टीम गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 342, 336, 290 और 510 और 67 आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और जिला न्यायालय से कटारिया के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी प्राप्त किया गया था।

स्पाइसजेट फ्लाइट के अंदर कथित तौर पर धूम्रपान करते पाए जाने के बाद कटारिया काफी चर्चा में आया था I वीडियो के बाद एयरलाइन ने दावा किया था कि कार्रवाई करते हुए यात्री को फरवरी 2022 में 15 दिनों के लिए नो-फ्लाइंग लिस्ट में डाल दिया गया था। हालांकि, आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर बलविंदर कटारिया उर्फ ​​बॉबी कटारिया ने दावा किया कि यह एक डमी विमान था और यह दुबई में उनकी शूटिंग का एक हिस्सा था।

आरोपी बॉबी कटारिया का कहना था कि जिस वीडियो में मुझे धूम्रपान करते देखा गया वह कोई सामान्य हवाई जहाज नहीं है, यह एक नकली विमान था और वह दुबई में मेरी शूटिंग का एक हिस्सा था। आपको बता दें कि विमान के अंदर लाइटर ले जाने की अनुमति नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments