Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी ने की सरकार से प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने...

राहुल गांधी ने की सरकार से प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील

देहरादून: प्रदेश में दैवी आपदा पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से प्रभावितों तक हर संभव सहायता पहुंचाने की अपील की है।

साथ ही उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के कार्यकर्ता से भी इस काम में सहयोग करने को कहा । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश और कई जगहों पर बादल फटने जैसी घटनाओं की खबर बेहद दुखद है। बाढ़ जैसे हालात से स्थानीय जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। उत्तराखंड सरकार से अपील करता हूं कि लोगों तक जल्द से जल्द हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास करे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रायपुर के ग्राम सभा सरखेत में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जिलाधिकारी को आवश्यक सुझाव दिए। इस मौके पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी, श्याम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्य पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देहरादून राजधानी से पांच किलोमीटर दूर आपदा प्रबंधन का हाल देखकर राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाए। रायपुर और टिहरी के
सकलाना पट्टी के आपदाग्रस्त गॉवों में भ्रमण कर उन्होंने हाल जाना।

रायपुर ब्लॉक के सरखेत ग्राम सभा के तिमली, भैंसवाढ गाँव, घटु का सेरा एवं सेरखी में भ्रमण के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरखेत ग्राम सभा के इन गांवों में पांच लोग और उनके सामने टिहरी के ग्वाड़ गांव के 13 लोग लापता हैं । क्षेत्र में किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन, घर और पशु मलबे में दब गए हैं । बेघर लोगों को मालदेवता स्कूल में रखा गया है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार ने 2013 की आपदा से भी सीख नही ली। राजधानी के पास के इलाके में भी विभागों का रिस्पांस पीरियड ठीक नही है। उन्होंने सरकार को सलाह दी कि मुख्यमंत्री को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक कर इस आपदा ही नहीं बल्कि किसी भी संभावित घटना के लिए तैयारी करनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभु लाल बहुगुणा, कांग्रेस प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, ग्राम प्रधान सरखेत नीलम मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments