Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधनगर निगम कर्मचारी को रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, दो लाख घूस लेते...

नगर निगम कर्मचारी को रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, दो लाख घूस लेते हुए रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

देहरादून: नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में तैनात कर्मचारी को दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव जगतपुर, बुराड़ी निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है।

दरअसल, एमसीडी ने एक इमारत को सील करने के बाद उस पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। इंद्रजीत ने जुर्माने की रकम को 5.16 लाख रुपये करवाने के बदले दो लाख की रिश्वत मांगी थी। जिसपर बिल्डिंग के मालिक ने की शिकायत दर्ज की थी| जिस पर एसीबी ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। 

एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया मधुर वर्मा ने बताया कि शनिवार को सिविल लाइंस निवासी एक व्यक्ति ने एमसीडी के एलडीसी के दो लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि पिछले माह 26 जुलाई को उसकी इमारत को एमसीडी ने सील कर दिया था। पीड़ित एमसीडी के दफ्तर गए तो वहां उन्हें इंद्रजीत मिला। उसने जुर्माने को 75 फीसदी कम करवाने की बात की। बदले में उसने दो लाख की रिश्वत की मांग की।

पीड़ित ने बातचीत होने के बाद इसकी शिकायत एसीबी से करने का मन बनाया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने टीम का गठन कर शनिवार को आरोपी इंद्रजीत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एसीबी की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments