Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार कार ने सात लोगों को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत,...

तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत, छह घायल 

देहरादून: जम्मू रेलवे स्टेशन गेट पर सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सात लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हुई व छह लोग घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। 

जम्मू रेलवे स्टेशन गेट पर काफी लोग खड़े हुए थे| इसी बीच अनियंत्रित फार्च्यूनर लोगों को रौंदते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे लोगों में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति संभाली और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने दिल्ली के आनंदपुर निवासी अनामिका (7) पुत्री सूरज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में आदित्य कुमार, ललिता देवी, उर्मिला देवी निवासी आनंदपुर दिल्ली और आयकर विभाग में इंस्पेक्टर रविंद्र यादव निवासी हरियाणा जख्मी हो गया। इसके अलावा दीवान साहू निवासी महाराष्ट्र और भूपेंद्र सिंह निवासी नेत्र कोठे जम्मू को भी चोट आई है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments