Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डशराब के विरोध में उतरीं महिलाएं, अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

शराब के विरोध में उतरीं महिलाएं, अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कानून कठोर बनाने की उठाई मांग

देहरादून: बगोली गांव की महिलाओं ने अपने गांव से करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर सरकार और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की| वह कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे स्थित बगोली बाजार में पहुंचीं और वह पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साई महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री रोकने और इसके खिलाफ कानून कठोर बनाने की मांग उठाई।

महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांवों में माहौल खराब हो रहा है। शराबियों के कारण महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वह बाजार में सामान खरीदने तक नहीं जा पा रही हैं। उन्होंने कहा कि बगोली और आसपास के बाजारों व गांवों में धड़ल्ले से शराब पहुंचाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि शराब पीकर असामाजिक तत्व सड़कों, गांवों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैला रहे हैं। साथ ही महिलाओं पर टिप्पणी करते हैं।

उन्होंने पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग के अधिकारियों से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और शराब पीकर अशांति फैलाने वालों पर सकत कार्रवाई करने की मांग की हैं।

इस मौके पर ग्राम प्रधान बसंती देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा देवी, शशि कठैत, बीना देवी, भुवना देवी, विजय देवी, शशी देवी, उर्मिला देवी और कमला देवी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments