Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकुमारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद

कुमारखेड़ा में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद

देहरादून: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद हैं| जिस कारण ऋषिकेश से चंबा के लिए आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में आज मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के सभी इलाकों में चटख धूप खिलने से तापमान में बढोतरी हुई है। उधर, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 94) पर नरेंद्रनगर बाईपास के समीप कुमारखेड़ा में आज तीसरे दिन भी यातायात बंद है।

यहां पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत छोटे वाहनों का संचालन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की सड़क से हो रहा है। वहीं, नरेंद्रनगर रानीपोखरी मोटर मार्ग से भी वाहनों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही अब भी बंद है।

ऋषिकेश से चंबा पर सड़क बंद होने से बड़े व छोटे वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे हुए हैं। खाद्य सामग्री न पहुंचने से आम जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

गंगोत्री राष्ट्रीय बंद होने से ऋषिकेश से चंबा, उत्तरकाशी और घनसाली की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को ऋषिकेश से चंबा, उत्तरकाशी और घनसाली की ओर जाने के लिए मसूरी-धनोल्टी, कीर्तिनगर-दुगड्डा, देवप्रयाग-गजा या विकासनगर-बड़कोट जैसे लंबे उपमार्गों का प्रयोग करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments