Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeराष्ट्रीयगुजरात में भाजपा नेता ने पुलिस को दी धमकी, वीडियो वायरल

गुजरात में भाजपा नेता ने पुलिस को दी धमकी, वीडियो वायरल

देहरादून: गुजरात के वलसाड से भाजपा विधायक का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पुलिस को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है, यह वीडियो गणेश प्रतिमा ले जाते समय का है। इस दौरान पुलिस और विधायक के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके कारण आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई। तभी किसी ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, गणपति की प्रतिमा ले जाते वक्त वलसाड में ट्रैफिक जाम हो गया था। तभी पुलिस के कुछ अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर डीजे बंद करवा दिया था। जिसकी मिलते ही भाजपा विधायक मौके पर पहुंचे और पुलिस से बहस करने लगे। पुलिस के अधिकारी उनसे सहयोग की अपील कर रहे थे, लेकिन भाजपा विधायक उन्हें धमकी देने लगे|

भाजपा विधायक ने कहा कि, जब ताजिया का जुलूस निकाला गया तो हमने उनका साथ दिया, आप हिंदुओं को क्यों परेशान कर रहे हैं?

जब पुलिस अधिकारी ने भाजपा नेता से स्थिति को नियंत्रित करने में उनकी मदद करने का अनुरोध किया, तो विधायक ने कहा कि, यह आपका कर्तव्य है, मैं अगली बार गणेश जुलूस का हिस्सा बनूंगा, मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश करना, अगर मैं उन्हें कहूंगा तो हिंसा होगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments