Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeशिक्षाअध्यापक ने काटे बच्चों के बाल, घरवालों ने किया जमकर बवाल

अध्यापक ने काटे बच्चों के बाल, घरवालों ने किया जमकर बवाल

देहरादून: हरिद्वार जिले के भगवानपुर के करौंदी गांव स्थित एक जूनियर हाई स्कूल के अध्यापक ने सात बच्चों के कैंची से बाल काट दिए। बाल काटने की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल स्कूल पहुंचा और मामला शांत कराया। पुलिस अध्यापक को थाने ले गई, जहां ग्रामीणों ने एक बार फिर जमकर बवाल काटा।

अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करौंदी गांव में स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल के एक अध्यापक ने छात्रों के बाल काट दिए। घर पहुंचने पर छात्रों ने बाल काटे जाने की पूरी जानकारी अभिभावकों को बताई।  बच्चों की बात सुनकर अभिभावको का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जमकर बवाल किया।

छात्रों के अभिभावकों ने मंगलवार सुबह भगवानपुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की।  स्कूल के प्रधानाचार्य नाजिम ने बताया कि अध्यापक द्वारा छात्रों को पिछले कई दिनों से बाल बड़े होने पर कटवाए जाने के लिए कहा जा रहा था।

लेकिन, छात्रों ने अपने सिर के बाल नहीं कटवाए, जिसके बाद अध्यापक ने उनके सिर के बाल काट दिए। उपनिरीक्षक परवीन बिष्ट ने बताया कि अभिभावकों ने तहरीर दी। मामले की जांच की जा रही है। पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments