Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्लोर टेस्टिंग से पहले राजद के नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी,...

फ्लोर टेस्टिंग से पहले राजद के नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी, सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना

देहरादून:  बिहार विधानसभा में आज महागठबंधन वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले ही राजद के चार बड़े नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है।

जानकारी के मुताबिक, राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीमें पहुंची हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है।

इस मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में छापेमारी की है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक और लालू यादव के ओएसडी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। वहीं सीबीआई के छापे पर एमएलसी सुनील सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने इस छापे को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।

मनोज झा ने भाजपा पर बोला हमला

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सीबीआई की छापेमारी पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, यह ईडी, आईटी या सीबीआई की छापेमारी नहीं, बल्कि यह भाजपा की छापेमारी है। क्योंकि, ये एजेंसियां अब भाजपा के अधीन काम करती हैं।

झा ने कहा, केंद्रीय एजेंसियां अब भाजपा की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। बिहार में आज फ्लोर टेस्ट है और यहां क्या हो रहा है? इसका अंदाजा हो गया है। उन्होंने कहा, हमारे डिप्टी सीएम ने कल ही बैठक में कहा था कि भाजपा अब इस स्तर पर पहुंचेंगी। 24 घंटे भी नहीं लगे औ वे इतना नीचे गिर गए। उन्होंने कहा, नाराजगी इस बात की है कि उनके हिसाब से सरकार नहीं चली? जनकल्याण के लिए गठबंधन को बदल दिया गया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments